Ranchi: लालपुर थाना में पदस्थापित रहे दारोगा शशांक कुमार ने जहर खाकर दी जान, ये वजह आई सामने

झारखंड अपराध
Spread the love

रांची। बड़ी खबर ये आ रही है कि, राजधानी रांची के लालपुर थाना में पदस्थापित रहे 2018 बैच के दारोगा शशांक कुमार ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली।

जानकारी के अनुसार हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शशांक कुमार ने अपनी बहन के यहां जहर खाकर खुदकुशी कर ली। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गयी है।

एसपी मनोज रतन ने बताया कि कीटनाशक खाने से उनकी मौत हुई है। उनका पोस्टमार्टम मंगलवार को हजारीबाग में होगा। इसके बाद परिजनों को शव सौंप दिया जायेगा।

शशांक कुमार चतरा जिले के हंटरगंज के रहने वाले थे। शशांक कुमार पर साल 2022 में शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगा था। इस मामले में सीआइडी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस मुख्यालय ने शशांक कुमार के ऊपर विभागीय कार्रवाई चलाने की अनुमति दी थी।

  • खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
  • आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमेंdainikbharat24@gmail.com पर भेजें।