Ranchi : जांच के बाद 10 वाहनों से वसूले गये 1.58 लाख, 3 जब्‍त

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची (Ranchi) के रामपुर और टाटीसिल्वे क्षेत्र में जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना प्रदूषण प्रमाण-पत्र, परमिट, हेलमेट, लाइसेंस और वाहन संबंधी अन्य कागजातों की भी जांच की गई। 10 वाहनों से 1.58 लाख रुपये जुर्माना वसूले गये। 3 वाहनों को जब्‍त किया गया।

डीटीओ ने चलाया जांच अभियान

रांची जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) प्रवीण प्रकाश ने जिले के रामपुर और टाटीसिल्वे क्षेत्र में 30 अगस्‍त को वाहन जांच अभियान चलाया। टैक्स डिफॉल्टर्स, ओवरलोडेड, बिना परमिट, प्रदूषण प्रमाण, बिना लाइसेंस, बिना हेलमेट, सवारी गाड़ी में क्षमता से अधिक यात्री बैठाने एवं वाहन संबंधी अन्य कागजातों की जांच की गई।

113 वाहनों की जांच हुई

इस दौरान 113 वाहनों की जांच की गई। कार्यालय कर्मियों द्वारा बारी-बारी से सभी वाहनों के दस्तावेजों की जांच की गई। इसमें 10 वाहनों के कागजात सही नहीं पाए गए। इन मालवाहक वाहनों, दो पहिया से 1 लाख 58 हजार 650 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

3 वाहनों को किया जब्त

वाहन जांच अभियान के दौरान 3 वाहनों को जब्‍त किया गया। इन्‍हें थाने में सुरक्षार्थ रखा गया है।

आगे भी जांच जारी रहेगी

जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि वाहनों की जांच जारी रहेगी। उन्होंने सभी वाहन स्वामी व चालकों से अनुरोध किया है कि वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। वाहन संबंधित सभी कागजात अद्यतन रखें।

  • खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
  • आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।