फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन कर पवन यादव के हत्यारे को सजा दिलाए : रघुवर दास

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कहा कि पवन यादव की हत्या जिहादी मानसिकता वाले मोहम्मद हमास ने कर दी है। प्रशासन तुष्टीकरण के कारण ढुल मूल रवैया अपना रहा है। उन्‍होंने इस मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन कर अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई करने की मांग की। राज्य सरकार पवन यादव के परिजनों को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपये का मुआवजा की भी मांग की।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में हेमंत सरकार के आने के बाद से जिहादी मानसिकता वाले लोगों का मनोबल काफी बढ़ गया है। रामगढ़ में पिछले दिनों मोहम्मद हमास ने थोड़े से पैसों के लिए अपने जिगरी दोस्त पवन यादव की चाकू से गोद कर हत्या कर दी थी। हत्या के 10 दिन होने के बावजूद अभी तक सभी अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस प्रशासन का रवैया काफी ढुल मूल रहा है।

दास ने कहा कि पवन यादव के परिजनों को पुलिस सहयोग भी नहीं कर रही है। उन्‍होंने कहा कि पुलिस प्रशासन अपना रवैया सुधारे। हेमंत सरकार की तरह तुष्टीकरण को बढ़ावा नहीं दे। नहीं तो भाजपा इस मामले में चुप नहीं बैठेगी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेंजे।