पटना। सामाजिक सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा संस्था नवशक्ति निकेतन ने अपनी 50वीं वर्षगांठ को स्वर्ण जयंती के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इसका शुभारंभ पौधा लगाने के साथ हुआ। स्वर्ण जयंती वर्ष में संस्था के द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर विधायक श्रीमती प्रतिमा दास द्वारा सावन की आखिरी सोमवारी को बेल का पौध लगाया। इस अवसर पर नव शक्ति निकेतन के अध्यक्ष रमाशंकर प्रसाद, महासचिव कमलनयन श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष-सह-क्रीडा सचिव एहसान अली अशरफ, बीके दास, शरीफ अहमद रंगरेज, मनोज कुमार मिश्रा, बबन प्रसाद वर्मा, सुनिल कुमार, जीशान अहमद, फैजान अली, नरेश पासवान, राजा बाबू, खिरोज गोस्वामी, आशीष चौहान, शुभम यादव, रणवीर ठाकुर, चिराग राज, रामप्रवेश पासवान आदि उपस्थित थे।
- खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
- आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।