मध्य विद्यालय सिपारा में मेहदी कंपटीशन, मेधावी छात्रा पुरस्‍कृत

बिहार देश
Spread the love

पटना। बिहार की राजधानी पटना के मध्य विद्यालय, सिपारा की छात्राओं के बीच मेंहदी कंपटीशन का आयोजन किया गया। राजकीय सम्मान प्राप्त शिक्षिका डॉ नम्रता आनंद के मार्गदशन में कंपटीशन हुआ।

विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए एक से बढ़कर एक सुंदर मेहंदी डिजाइन की। छात्राओं ने अपने हाथों को मेहंदी के खूबसूरत और आकर्षक डिजाइनों से सजाया।

डॉ नम्रता आनंद ने बताया कि भारतीय संस्कृति त्योहारों में मेहंदी का बड़ा ही महत्व है। मेहेंदी एक ऐसी कला है, जो दूसरों के हाथों में ज्यादा रंग बिखेरती है। खुद पिसकर के औरों को रंगीन और सुंदर करना मेहंदी सिखाती है। मेहंदी नारी श्रृंगार का एक अभिन्न अंग है, जिसके बिना हर रीति-रिवाज अधूरा माना जाता है।

ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों में उत्साह व उल्लास का संचार करती है। इस तरह की प्रतियोगिता करने का उद्देश्य अपने कार्य में कुशलता लाने के लिये प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने से प्रतिभागियों में रचनात्मकता का विकास होता है और प्रतिभागी अपने कार्य को आकर्षक दिखाने के लिए नये नये प्रयोग करते हैं, जिससे उनकी क्षमता का विकास होता है।

विद्यालय के शिक्षकों ने मेंहदी प्रतियोगिता के मेधावी छात्रों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक कृष्ण नंदन प्रसाद और विद्यालय के सभी शिक्षक मौजद थे।

  • खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
  • आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।