सरकार के आमंत्रण पर श्रीलंका जा रही टीम में लोहरदगा के व्‍यापारी भी

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। झारखंड के व्यापारी श्रीलंका जा रहे हैं। श्रीलंका सरकार के आमंत्रण पर वे वहां का दौरा कर रहे हैं। इसमें लोहरदगा चैंबर अध्यक्ष और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश महतो को भी आमंत्रित किया गया है। झारखंड चैंबर के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व लोहरदगा चैंबर के कार्यकरिणी सदस्य राजेश महतो इसका प्रतिनिधित्व करेंगे।

जानकारी हो कि झारखंड चैंबर की 24 सदस्यीय टीम अध्यक्ष किशोर मंत्री के अगुवाई में 3 अगस्त को श्री लंका के लिए रवाना होगी। टीम रांची स्थित भगवान बिरसा एयरपोर्ट से बेंगलुरू अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट और फिर बेंगलुरू से श्रीलंका के लिए प्रस्थान करेंगे।

झारखंड चैंबर के स्थानीय टीम के साथ-साथ राज्‍य के प्रत्येक जिला से चैंबर अध्यक्ष को जाने के लिए आमंत्रित किया गया था। विदेशों में व्यापारियों के काम करने के तरीकों और व्यापारिक विकास को समझने के लिए यह दौरा किया जा रहा है।

लोहरदगा जिले की ओर से यहां के उद्योगपति सह प्रतिष्ठित व्यापारी चैंबर के सदस्य राजेश महतो ने कहा कि जिला के विकास के लिए यह दौरा महत्वपूर्ण साबित होगा। वहां से लौटने के बाद प्राप्त अनुभव व्यापारियों से साझा कर व्यापारिक विकास के लिए कार्य करने का प्रयास करूंगा।

इस दौरे की सफ़लता की कामना कई व्‍यापारियों ने की। इसमें चैंबर अध्यक्ष रितेश कुमार, सचिव राकेश सिन्हा, कोषाध्यक्ष दीपक पोद्दार, वरीय उपाध्यक्ष पंकज कुमार जायसवाल, उपाध्यक्ष धनन्जय कांस्यकार, सह सचिव अनीश मित्तल, कार्यकारिणी सदस्य धर्मेंद्र कुमार, उत्तम शर्मा, चन्दन गोयल, राजीव रंजन, दीपक सर्राफ, विजय कुमार खत्री, लोकेश प्रसाद, फ़िरोज़ शाह, पीयूष केशरी, सदस्य आशीष मित्तल, मनीष कुमार गुड्डू इत्यादि शामिल हैँ।