Jharkhand Weather : रांची। मॉनसून टर्फ अमृतसर, करनाल, मेरठ, लखनऊ, गया, मालदा, नागालैंड और पूर्वी असम से पास कर रहा है। आने वाले दिनों में मॉनसून टर्फ अपने पोजिशन से कुछ नीचे आएगा। इससे झारखंड में भी मॉनसून गतिविधियां बढ़ेगी। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने 22 अगस्त को दी।
तापमान में गिरावट
अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 3 दिनों में इसमें धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।
23-24 अगस्त को ये स्थिति
राज्य में लगभग सभी स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की उम्मीद है।
25 अगस्त को ये स्थिति
राज्य में कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की उम्मीद है।
26 अगस्त से ये स्थिति
राज्य में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की उम्मीद है।
वज्रपात को लेकर अलर्ट
केंद्र ने 23 और 25 अगस्त के लिए अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार इस दौरान राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। इसे लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।
इन जिलों में भारी बारिश
राज्य के उत्तर-पूर्वी भागों में 23 अगस्त को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका असर साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, गढ़वा, पलामू में कहीं-कहीं देखने को मिलेगा।
राज्य के उत्तर-पूर्वी, दक्षिण-पूर्वी और निकटतम मध्य भागों में 24 अगस्त को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इसका प्रभाव साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम जिले में कहीं-कहीं देखने को मिलेगा।
रांची की ये स्थिति
22 से 26 अगस्त तक आकाश में सामान्यत: बादल छाये रहेंगे। हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।