Jharkhand: हजारीबाग को इंटरसिटी एक्सप्रेस का तोहफाः सितंबर में इस तारीख को उद्घाटन, 58 रुपए में होगी रांची की यात्रा

झारखंड
Spread the love

हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले को सितंबर में इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का तोहफा मिलेगा। रेलवे की ओर से जारी नोटिफिकेशन में 12 सितंबर की सुबह 10 बजे हजारीबाग टाउन स्टेशन पर सासंद, विधायक और विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में उद्घाटन करने की बात कही गयी है।

13 सितंबर से ट्रेन गिरिडीह के जमुआ से चलेगी, जो धनवार, महेशपुर, कोडरमा, हजारीबाग टाउन, बरकाकाना, मेसरा में हॉल्ट करने बाद रांची टाटीसिलवे स्टेशन पह़ुंचेगी। हजारीबाग से रांची जाने के लिए यात्रियों को महज 58 रुपए खर्च करने होंगे। वैसे विभाग ने इसके लिए अभी तक अधिसूचना जारी नहीं की है।

हजारीबाग स्टेशन मास्टर एस रिजवी ने बताया कि समय सारिणी और यात्री किराया संबंधित विभाग से किसी प्रकार का नोटिफिकेशन अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। 13 कोच वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस के चलने से यात्रियों को कम खर्च में रांची का आवागमन आसानी से हो सकता है।

बता दें कि 1999 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने हजारीबाग रेलवे स्टेशन का शिलान्यास किया था। इसके बाद वर्ष 2015 में मालगाड़ी का परिचालन शुरू हुआ था। वर्ष 2023 में विभाग ने हजारीबाग वासियों को पहले 27 जून 2023 को वंदे भारत और फिर 12 सितंबर 2023 को इंटरसिटी एक्सप्रेस की सौगात देकर बड़ी राहत दी है।

उद्घाटन को लेकर धनबाद रेलवे मंडल इसकी तैयारी जुट गया है। इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 03309 गिरिडीह रांची भाया हजारीबाग इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन 12 सितंबर को गिरिडीह से सुबह उद्घाटन के बाद रांची के लिए प्रस्थान करेगी। वहीं गिरिडीह से रांची के लिए ट्रेन 28 सितंबर को परिचालन शुरू करेगी।

  • खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
  • आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।