Jharkhand: पलामू में प्रिंसिपल ने 50 छात्रों को कतार में खड़ा कर की बेरहमी से पिटाई, वजह हैरान करने वाली

झारखंड
Spread the love

रांची। हैरान कर देने वाली खबर झारखंड के पलामू जिले से आई है। मेदिनीनगर सदर ब्लॉक की लहलहे पंचायत के बारी मोड़ पर भोगू गांव में संचालित एक निजी विद्यालय के प्रिंसिपल ने करीब 50 छात्रों को कतार में खड़ा कर उनकी बेरहमी से पिटाई की। मामला प्रकाश में आया, तो बवाल मच गया है।

मंगलवार रात कई छात्र अपने परिजनों के साथ सतबरवा थाना पहुंचे थे। वहां पर छात्रों ने थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी से प्रिंसिपल चंदन कुमार शर्मा की शिकायत की। छात्रों पर किए गए अत्याचार की जानकारी मिलते ही सतबरवा पुलिस ने आरोपी शिक्षक चंदन कुमार शर्मा को पूछताछ के लिए थाना ले आई है।

पिटाई से घायलों में यूकेजी से लेकर क्लास पांच तक के छात्र-छात्राएं शामिल हैं, जिनमें अभिषेक कुमार, अरुण सिंह, सुधांशु कुमार, अभिषेक कुमार टू, एलकेजी के छात्र सुधांशु, चंदन कुमार यादव, सूरज कुमार गुप्ता समेत कई छात्रों ने प्रिंसिपल की छड़ी से पिटाई के बाद अपनी पीठ और हाथ में पड़े निशान पुलिस को दिखाया है।

करीब 50 की संख्या में खामडीह गांव के छात्रों को प्रिंसिपल ने कतार में खड़ा करके इसलिए छड़ी से पिटाई की कि सभी छात्र सोमवार को स्कूल नहीं पहुंचे थे। छात्रों ने उन्हें बताया कि गांव में अंतिम सोमवारी के दिन कलश यात्रा निकली थी। इसी दौरान सभी छात्र यात्रा में शामिल होने के करण स्कूल नहीं पहुंच सके थे।

छात्रों ने बताया कि प्रिंसिपल यह कहकर और पीटने लगे कि हम किसी भगवान को नहीं मानते हैं। साथ ही छात्रों को यह भी हिदायत दी थी कि अगर अभिभावकों को बताओगे, तब और पिटाई की जाएगी। शाम को डरे सहमे छात्रों ने अपने परिजनों को इस संबंध में बताया। इसके बाद आक्रोशित परिजन प्रिंसिपल की शिकायत लेकर थाना पहुंचे थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमेंdainikbharat24@gmail.com पर भेजें।