रांची। झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा स्थित स्वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्कूल में 21 जनवरी को ‘Vivid Delight’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि रांची स्मार्ट सिटी कार्पोरेशन के जीएम (टेक्निकल) राकेश कुमार नंदक्योलकर, विद्यालय के अध्यक्ष नारायण जालान, रेणु जालान, उपाध्यक्ष प्रियंका जलान और आकाश जालान थे।
कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों द्वारा स्वागत गीत, नृत्य, कराटे, योगा, स्काउट एंड गाइड, बंसी, सारिका, गीता पाठ आदि की प्रस्तुति की गई। इस मौके पर विद्यार्थियों ने विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, खेल और संगणक के सिद्धांतों से जुड़े मॉडल तैयार कर प्रदर्शनी भी लगाई।
कार्यक्रम पर विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया। अभिभावकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुफ्त उठाते हुए सभी कक्षा के विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मॉडल को देखा। उसकी सराहना की।
विद्यालय में आयोजित होने वाले सभी गतिविधियों में सफलता हासिल करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने बच्चों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी की खूब सराहना की।
विद्यालय की को-ऑर्डिनेटर सविता पाहवा ने विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया। साथ ही, उन्होंने अध्यापक द्वारा बच्चों को दिए गए मार्गदर्शन की सराहना की।