झारखंड सरकार ने कई BDO का किया तबादला, देखें लिस्‍ट

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड सरकार ने कई प्रखंड विकास पदा‍धिकारी (BDO) का तबादला कर दिया है। इसका आदेश ग्रामीण विकास विभाग ने 8 अगस्‍त को जारी कर दिया है। इसे तत्‍काल प्रभाव से लागू किया गया है।

इनका हुआ है तबादला

पलामू के विश्रामपुर में रहे प्रशांत कुमार हेम्‍ब्रम को बोकारो का नवाडीह भेजा गया है।

लोहरदगा के पेशरार में रहे रमेश कुमार यादव को गुमला के सिसई में पदस्‍थापित किया गया है।

गुमला के सिसई में रही श्रीमती सुनीला खलखो को कार्मिक विभाग में योगदान करने का निर्देश दिया गया है।

गोड्डा के महगामा में रहे प्रवीण चौधरी को ग्रामीण विकास विभाग में योगदान देने का आदेश दिया गया है।

गिरिडीह के राजधनवार में रहे राम गोपाल पांडेय को कार्मिक विभाग में योगदान देने का आदेश दिया गया है।

धनबाद के निरसा में रहे विकास राय को कार्मिक विभाग में योगदान देने का आदेश दिया गया है।

यहां भी पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेंजे।