
रांची। झारखंड की राजधानी रांची के तपोवन मंदिर परिसर में हिन्दू समाज के तत्वावधान में ‘अखंड भारत संकल्प दिवस’ कार्यक्रम का आयोजन 13 अगस्त को किया गया। कार्यक्रम में रांची के विभिन्न हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की।
कार्यक्रम में हिन्दू युवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार ने कहा कि भारत की संस्कृति कंबोडिया से क्वेट्टा और अफगानिस्तान से वियतनाम तक एक है। हालांकि हमें भारत को अखंड बनाने के लिए हिन्दुओं को मुहल्ले और ग्राम स्तर तक एकजुट करने की आवश्यकता है।
सुजीत सिंह ने कहा कि सभी हिन्दू सजग रहे और जागृत रहे। लोगों में जन जागरण करते रहें। बंट कर नहीं रहें। संगठित रहें। इससे ही हिन्दू समाज का उत्थान होगा। उन्होंने कहा कि हिन्दुओं को जाति पंथ और दलों से ऊपर उठकर संगठित होने की जरूरत है।
शिवसेना के प्रदेश महासचिव संदीप मुखर्जी ने कहा की अखंड बनाने के लिए हिन्दुओं को जात पात छोड़कर हिन्दू बनना होगा। ब्राह्मण हमारा सम्मान है, क्षत्रीय हिन्दुओं का अभिमान है। वैश्य हिन्दुओं का वैभव और शूद्र हिन्दुओं का स्वाभिमान है।
कार्यक्रम का शुभारम्भ श्री राम मंदिर, चुटिया और मोरहाबादी मैदान से शोभायात्रा निकाल कर की गयी, जो तपोवन मंदिर परिसर पहुंचकर सभा में बदल गयी। इस कार्यक्रम में हिन्दू युवा संघ, शिव सेना और हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में स्वामी दिव्यानंद, डॉ सुनील महतो, शशिनाथ मिश्र, ऋषिनाथ शाहदेव, मुनचुन राय, सुजीत सिंह, दीपक सिंह, गोवर्धन सिंह, काली सोनी, सत्य प्रकाश सिंह, रोनित कुमार समेत सैकड़ों की संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेंजे।