कांडी प्रखंड मुख्यालय में शुरू हुआ जिम

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित झारखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक के ठीक सामने उसी तले पर जिम की क्लास प्रारम्भ हुई है। अब तक कोई भी जिम मौजूद नहीं थी।

जिम ऑनर व ट्रेनर रॉकी ने बताया कि लोगों को हमेशा फिटनेस की चिंता होती है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा उपलब्ध नहीं है। अब लोगों की परेशानी दूर हो रही है।

रॉकी ने कहा कि रहना है फिट तो बॉडी को कीजिए हिट। हिट करने का अर्थ है शरीर से पसीने निकालना, जिसके लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता है। कड़ी मेहनत केवल एक्सरसाइज से ही सम्भव है। जिसके लिए साधनों की जरूरत है।

जिम में विभिन्न प्रकार के उपकरण लगे हुए हैं। सुबह 5 बजे से सुबह 9 बजे व शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक जिम क्लास के लिए समय निर्धारित है।

जिम में रजिस्‍ट्रेशन फ्री है। इस जिम में योगा, जुंबा, मेडिटेशन, माइंडफूलनेस की सुविधा भी उपलब्ध, जिससे माइंड स्ट्रेस फ्री रहेगा।

यहां भी पढ़ सकते हैं खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेंजे।