सरकार ने जारी किया अलर्टः Google Chrome का करते हैं इस्तेमाल, तो हो जाएं सावधान! जल्दी से कर लें ये काम, नहीं तो…

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। आप Google Chrome का इस्तेमाल करते हैं, तो अब सावधान हो जाइए। ऐसा क्यूं आइए जानें… दुनियाभर में गूगल अपनी खासियत के चलते जाना जाता है। इसके कई ऐप्स हैं, जो लोगों के बीच चर्चाओं में रहते हैं। इनमें से एक क्रोम भी है। इसे सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाना वाला ब्राउजर कहा जाता है।

इसके माध्यम से यूजर्स अलग साइट और प्लेटफॉर्म पर जा सकते हैं। ज्यादातर लोगों के फोन और कंप्यूटर में गूगल क्रोम उपलब्ध होता है। अगर आप भी गूगल क्रोम का इस्तेमाल करते हैं, तो सावधान हो जाएं, इसे लेकर सरकार ने लोगों को एक अलर्ट जारी किया है।

सरकार ने गूगल क्रोम को खतरनाक बताते हुए चेतावनी दी है। 

सरकारी नेशनल साइबर एजेंसी CERT-In ने इस ब्राउजर के इस्तेमाल को खतरनाक बताया है। साथ ही गूगल क्रोम को अपडेट करने की चेतावनी दी है। CERT-In एजेंसी, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत काम करती है। हाल ही में इस एजेंसी ने गूगल क्रोम को लेकर हाई अलर्ट जारी करते हुए अपडेट करने के लिए कहा है।

CERT-In ने यूजर्स को Google Chrome को लेकर चेताया है और कुछ वर्जन में कई कमजोरियों का भी जिक्र किया है। इन जोखिमों में यूजर्स का डाटा चोरी, पर्सनल डिटेल्स चोरी, फिशिंग हमले, मैलवेयर संक्रमण और डेटा उल्लंघन शामिल हैं। ऐसे में यूजर्स को सतर्क रहने के साथ सुरक्षित रहने के लिए जरूरी कदम उठाना चाहिए, जिनमें लेटेस्ट वर्जन को अपडेट करना भी शामिल है।

जानें कमजोरियों की लिस्ट में ये कुछ वर्जन

CVE-2023-4068

CVE-2023-4069

CVE-2023-4070

CVE-2023-4071

CVE-2023-4072

CVE-2023-4073

OVE-2023-4074

CVE-2023-4075

CVE-2023-4076

CVE-2023-4077

CVE-2023-4078

आपको गूगल क्रोम का अपडेट वर्जन यूज करना चाहिए। इसके पहले कुछ वर्जन की सुरक्षा के मामले में कमजोरियां बताई जा रही हैं। हैकर्स इन क्रोम से आपके कंप्यूटर को कंट्रोल कर सकते हैं। वेब पेमेंट्स एपीआई, प्रॉम्प्ट, स्विफ्टशेडर, वीडियो और वेबआरटीसी आदि क्रोम के कमजोरियों में शामिल हैं। हैकर्स और किसी तरह के ऑनलाइन फ्रोड से बचने के लिए यूजर्स अपना लेटेस्ट वर्जन वाला गूगल क्रोम जरूर अपडेट कर लें।