गणेश प्रसाद सिंह बने लायंस क्लब रांची ग्रेटर के नए अध्यक्ष

झारखंड
Spread the love

रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची ग्रेटर का 49वां स्थापना समारोह रांची के हरमू रोड स्थित होटल काव्स में हुआ। इसमें पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राहुल वर्मा ने वर्ष 2023-24 के लिए गणेश प्रसाद सिंह को अध्यक्ष, राजेश केडिया को सचिव, राजेश त्रिपाठी को कोषाध्‍यक्ष और अन्य बोर्ड सदस्यों को पद की शपथ दिलाई।

इस कार्यक्रम में पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राजीव लोचन ने 55 नये सदस्यों को शामिल किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर कमल जैन थे। सम्मानित अतिथि के रूप में 322ए के साथ प्रथम महिला मंजुला जैन, सीमा बाजपेयी प्रथम वीडीजी, संजय कुमार द्वितीय वीडीजी भी उपस्थित थे।

अतिथि के रूप में आशीष नेमानी आरसी, सुनील केडिया कैबिनेट सेक्रेटरी, सुजीत कुमार कैबिनेट ट्रेजर, मनोज नरेड़ी डीपीआरओ, पूर्व जिला पाल सिद्धार्थ मजूमदार, माधव लखोटिया, राजीवा सिंह, आनंद चौधरी भी मौजूद थे।

कार्यक्रम में स्मारिका ‘दिनकर’ के तीसरे संस्करण का लोकार्पण भी किया गया। इसके संपादक धर्मेंद्र सिन्हा और संयुक्त संपादक राकेश चौधरी हैं। स्‍थापना इंस्टालेशन का संचालन एमओसी धर्मेंद्र सिन्हा ने किया। इसके चेयरपर्सन राकेश चौधरी थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष प्रेम शंकर मिश्र ने की। शरवन बरनवाल ने वर्ष 2022-23 के लिए सचिव का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। सदस्यों को वर्ष 2022-23 में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए पूर्व अध्यक्ष द्वारा सम्मानित किया गया। संजीव चौधरी ने धन्यवाद किया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के कई अन्य सदस्यों ने अहम भूमिका निभायी। इसमें राकेश कुमार अग्रवाल, मनीष कुमार, अपर्णा झा, बीरेंद्र चौधरी, दीपक, लक्ष्मी केडिया, मनोज काबरा, बिनोद बरनवाल, सुनील कुमार वर्मा, बाला सिंह, विद्या सागर मेहता, अमित कुमार, रणधीर चौधरी और कई अध्यक्ष शामिल हैं।

  • खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
  • आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेंजे।