राष्ट्रपति ने असम परिसीमन को दी मंजूरी, सीएम सरमा बोले…

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। बड़ी खबर ये आ रही है, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने असम के लिए भारत के चुनाव आयोग द्धारा जारी परिसीमन अधिसूचना को मंजूरी दे दी है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी। मुख्यमंत्री हिमंत सरमा ने इसे असम के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। 

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने लिखा, ‘माननीय राष्ट्रपति ने असम के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग द्धारा जारी परिसीमन अधिसूचना को मंजूरी दे दी है। असम के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई है। जय मां भारती, जय आई असोम।’

आपको बता दें कि, चुनाव आयोग ने 11 अगस्त को असम में विधानसभा और संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन पर अपनी अंतिम रिपोर्ट प्रकाशित की थी, जिसमें उनकी कुल संख्या क्रमशः 126 और 14 पर बरकरार रखी गई है।

अपने अंतिम आदेश में, आयोग ने एक संसदीय और 19 विधानसभा क्षेत्रों के नाम में बदलाव किया है। निर्वाचन आयोग के एक बयान के अनुसार, 19 विधानसभा और दो लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित किए गए हैं। 

परिसीमन के बाद एससी विधानसभा सीट आठ से बढ़कर नौ हो गई हैं, और एसटी विधानसभा सीट की संख्या 16 से बढ़कर 19 हो गई है। बोडोलैंड जिलों में विधानसभा क्षेत्रों की संख्या भी 11 से बढ़कर 15 हो गई है।

असम के सभी विधानसभा और संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों का परिसीमन 2001 की जनगणना के आधार पर किया गया। चुनाव आयोग ने बताया, “जनगणना आयुक्त द्वारा प्रकाशित 2001 की जनगणना के आंकड़ों पर ही इस उद्देश्य के लिए विचार किया गया है।”

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेंजे।