चल रहा था फुटबॉल मैच, अचानक तेज बारिश के साथ हुआ वज्रपात, 17 झुलसे

झारखंड
Spread the love

सिमडेगा। स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया था। अचानक तेज बारिश के साथ वज्रपात हुआ। इस घटना में 17 लोग झुलस गए। सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक स्‍वतंत्रता दिवस पर मंगलवार को झारखंड के सिमडेगा जिले के बानो स्थित एसएस +2 उच्च विद्यालय बानो के मैदान में फुटबॉल मैच और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसे देखने के लिए सैकड़ों लोग मैदान में पहुंचे थे।

कार्यक्रम के दौरान ही अचानक तेज बारिश के साथ वज्रपात हुआ। वज्रपात की चपेट में आने से 17 लोग झुलस गये। सभी का इलाज बानो स्थित सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही बानो के प्रखंड विकास पदाधिकारी यादब बैठा और थाना प्रभारी फिलिप माइंड अस्‍पताल पहुंचे। घायलों से मिले। उनका हाल चाल पूछा।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com  वज्रपात के बारे में लगातार लोगों को जानकारी देते रहता है। रांची मौसम विभाग के सहयोग से 1 से 3 घंटे पहले इसके बारे में सतर्क करता है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेंजे।