दलित युवक की बेरहमी से हत्या, मां को भी निर्वस्त्र कर पीटा, जानें पूरा मामला

मध्य प्रदेश देश
Spread the love

मध्य प्रदेश। शर्मनाक खबर मध्य प्रदेश के सागर जिले से आई है। खुरई थाना क्षेत्र के बरोदिया नौनागिर गांव में एक दलित युवक की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गांव के ही दबंगों ने बेरहमी से युवक की हत्या की है। जिसमें गांव के सरपंच का पति भी शामिल है।

घटना के बाद से ही मामले में राजनीति भी गर्मा गई है। मामले में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ट्वीट कर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। वहीं मामले में अब तक आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जबकि सरपंच पति अभी भी फरार है।

मामला गुरुवार की रात का बताया जा रहा है। बरोदिया नौनागिर गांव में रहने वाले दलित युवक लालू उर्फ नितिन अहिरवार को गांव के कुछ दबंगों ने पीट-पीटकर मारा डाला, जबकि युवक को बचाने आई उसकी मां को भी आरोपियों ने निर्वस्त्र कर मारा पीटा। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं मामले की जानकारी लगने के बाद पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

एडिशनल एसपी संजीव कुमार उईके के मुताबिक मामला छेड़खानी से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि आरोपी पक्ष के एक युवक ने पीड़ित पक्ष की युवती के साथ छेड़छाड़ की थी। जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी। इसी को लेकर आरोपी पक्ष गुस्सा था और पीड़ित पक्ष पर राजीनामा करने का दवाब बना रहा था। लेकिन जब पीड़ित पक्ष नहीं माना, तो आरोपियों ने उसे पीटकर मार डाला।

मामले में मुख्य आरोपी विक्रम सिंह ठाकुर है। इसके अलावा आजाद ठाकुर, इस्लाम खान, गोलू उर्फ फरीम खान, सुशील कुमार सोनी, अनीश खान, अरबाज खान, कोमल सिंह ठाकुर शामिल हैं। मामले में कुछ लोगों की गिरफ्तारी हो गई है। आरोपियों के स्थानीय मंत्री के समर्थक होने की बात सामने आई है।

  • खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
  • आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमेंdainikbharat24@gmail.com पर भेजें।