CCL : अफसरों की ट्रांसफर और पोस्टिंग, देखें यहां

झारखंड
Spread the love

रांची। सीसीएल (CCL) प्रबंधन ने विभिन्‍न संवर्ग के अफसरों का ट्रांसफर और पोस्टिंग कर दी है। इसका आदेश मुख्‍यालय के अधिकारी स्‍थापना शाखा ने जारी कर दिया है।

माइनिंग संवर्ग के डिप्‍टी मैनेजर अनुराग‍ मिंज का तबादला एनके एरिया से आम्रपाली और चंद्रगुप्‍त एरिया किया गया है।

माइनिंग संवर्ग के डिप्‍टी मैनेजर सागर कुमार श्रीवास्‍तव का ट्रांसफर ढोरी एरिया से आम्रपाली और चंद्रगुप्‍त एरिया में किया गया है।

कार्मिक संवर्ग के सुनील गौतम सहारे का प्रमोशन ई-6 ग्रेड में सीनियर मैनेजर के पद पर किया गया है। प्रमोशन के बाद उन्‍हें वर्तमान पदस्‍थापन आम्रपाली और चंद्रगुप्‍त एरिया में ही प्रोन्‍नत पद पर योगदान देने निर्देश दिया गया है।

बड़का-सयाल एरिया में पदस्‍थापित उत्‍खनन संवर्ग के आदर्श कुमार को डिप्‍टी मैनेजर (ई-4 ग्रेड) में प्रोन्‍नति दी गई है। उन्‍हें उसी एरिया में प्रोन्‍नत पद पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

  • खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
  • आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।