रक्षाबंधन के दिन घर ले आएं ये खास चीज, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

झारखंड
Spread the love

पंडित बाबा रामदेव

रांची। प्रतिवर्ष सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन रक्षाबंधन पर्व धूम-धाम से मनाया जाता है। इस वर्ष यह पर्व 30 और 31 अगस्त के दिन मनाया जाएगा। इस विशेष दिन पर बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनके अच्छे स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की प्रार्थना करती हैं। सनातन धर्म में रक्षाबंधन पर्व का विशेष महत्व है। इस विशेष दिन पर पूजा-पाठ को भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।

मान्यता है कि पूर्णिमा तिथि के दिन स्नान-दान और जप-तप करने से साधकों को अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में आ रही कई बाधाएं दूर हो जाती हैं। ज्योतिष शास्त्र में भी रक्षाबंधन और पूर्णिमा तिथि के संबंध में कुछ उपाय बताए गए हैं। जिनका पालन करने से व्यक्ति को विशेष लाभ प्राप्त होता है। आज हम बताएंगे कि रक्षाबंधन के दिन किस चीज को घर लाने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

जानें रक्षाबंधन 2023 का शुभ मुहूर्त

  • श्रावन पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 30 अगस्त दोपहर 12 बजकर 28 मिनट से
  • श्रावन पूर्णिमा तिथि समाप्त: 31 अगस्त सुबह 08 बजकर 35 मिनट पर
  • धनिष्ठा नक्षत्र: रात्रि 10 बजकर 17 मिनट तक
  • भद्राकाल: सुबह 10 बजकर 42 मिनट से रात्रि 09 बजकर 02 मिनट तक
  • रक्षाबंधन शुभ मुहूर्त: 30 अगस्त रात्रि 09 बजकर 02 मिनट से रात्रि 10 बजकर 15 मिनट तक।

रक्षाबंधन पर घर ले आएं ये खास चीज

  • रक्षाबंधन के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को प्रिय दक्षिणवर्ती शंख घर लेकर आना चाहिए। इस विशेष दिन पर एक या दो दक्षिणवर्ती शंख घर लेकर आएं।
  • इनमें से एक शंख की पूजा करें और दूसरे शंख को घर में सुख-समृद्धि व सकारात्मक वातावरण के लिए बजाएं। इस बात का ध्यान रखें कि दोनों शंख को जमीन पर ना रखें।
  • मान्यता है कि शंख की नियमित उपासना करने से माता लक्ष्मी अत्यंत प्रसन्न होती हैं और साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण कर देती हैं।
  • शंख को स्थापित करते समय दिशा का भी ध्यान रखें। शंख को हमेशा भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी या बाल गोपाल के दाएं ओर रखें। साथ ही इस बात की ध्यान रखें कि शिव जी के निकट शंख न रखा जाए।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।