झारखंड आदिवासी महोत्सव को लेकर तैयार हो रहा बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची स्थित भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय में झारखंड आदिवासी महोत्सव-2023 का वृहत और भव्य आयोजन किया जा रहा है। कला, संस्कृति के अनुपम संगम स्थल पर आदिवासी आन, बान और शान का गौरवशाली इतिहास और आदिवासी भव्यता को प्रदर्शित करता स्मृति उद्यान स्थल पल पल प्रतिपल आकार ले रहा है।

9 एवं 10 अगस्त को झारखंड आदिवासी महोत्सव-2023 में झारखंडी खान पान, परिधान फैशन शो, आदिवासी व्यंजन के स्टॉल एवं विविध जनजातीय सांस्कृतिक संध्या आदि कार्यक्रमों की बानगी छटा बिखेरती नजर आयेगी।

सावन मास के रिमझिम फुहारों के बीच इस अलौकिक कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए दि‍न रात सभी एक उद्देश्य के साथ आयोजन को अंतिम रुप देने में लगे हुए है।

9 और 10 अगस्त, 2023 को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर झारखंड आदिवासी महोत्सव-2023 हो रहा है। इसमें भगवान बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान सह स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय इतिहास रचने जा रहा है।