Bihar: भागलपुर में नाबालिग को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म, फिर…

बिहार अपराध देश
Spread the love

भागलपुर। नीतीश कुमार के बिहार में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला भागलपुर जिले के जोगसर थाना क्षेत्र का है। यहां सातवीं क्लास की नाबालिग छात्रा को बंधक बनाकर तीन दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता तीन दिन पहले अपने दोस्त से मिलने को कह अपने घर से निकली थी। बताया जाता है कि इस बीच रात तक वह घर वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।

आरोप है कि नाबालिग को एक परिचित युवक अपने साथ बहला फुसलाकर सैंडिस कंपाउंड ले गया और बंधक बनाकर दोस्तों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद युवक नाबालिग को आदमपुर स्थित एक कमरे में ले आए। यहां भी युवकों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया।

स्थानीय लोगों को जब कुछ शक हुआ, तब इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छापेमारी कर पीड़िता को बरामद किया और चार युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कमरे से कुछ संदिग्ध सामानों के अलावा मोबाइल, लैपटॉप आदि भी बरामद किया गया है।

पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। इस मामले में आरोपी तीन लोग फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूयज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्यूढज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाुग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्यभ सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।