Bihar: औरंगाबाद में पांच बच्चों की तालाब में डूबकर मौत, सदमे में परिवार

बिहार देश
Spread the love

पटना। रक्षाबंधन के दिन आज (गुरुवार) बिहार के औरंगाबाद जिले के सलैया थाना क्षेत्र के सोनारचक गांव में तालाब में डूबने से पांच बच्चों की मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से सभी बच्चों के शव तालाब से निकाले गए। गांव में अफरा-तफरी का माहौल है। मृतकों में दो सगे भाई हैं। सभी बच्चे घर से राखी बंधवाने के बाद पोखर में नहाने के लिए चले गए और यह हादसा हुआ।

मृतकों में सोनारचक गांव निवासी दो सगे भाई धीरज कुमार (10) और नीरज कुमार (12) के अलावे पड़ोस का प्रिंस कुमार (10), गोलू कुमार (12) और अमित कुमार (08) कुमार शामिल हैं।

ग्रामीणों के अनुसार गांव से 500 मीटर की दूरी पर पहाड़ के पास तालाब है, जिसे जेसीबी से गड्ढा करके छोड़ दिया गया है। पहाड़ के पास से कुछ लोग गुजर रहे थे। उन्होंने देखा कि पोखर के पास पांच बच्चों का कपड़ा रखा हुआ है, लेकिन बच्चे गायब हैं।

लोगों को आभास हुआ कि कहीं बच्चे पोखर में डूब तो नहीं गये। इसकी जानकारी गांववालों को दी। आनन-फानन में गांव वाले पोखर के पास पहुंचे। उनकी तलाशी में एक साथ पांच बच्चों के शव मिले। सभी बच्चों की डूबने से मौत हो चुकी थी। घटनास्थल पर पुलिस के देर से पहुंचने से लोगों में आक्रोश रहा। लोगों ने कुछ देर के लिए मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया था।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।