Bihar: समस्तीपुर में बेखौफ बदमाशों ने की थाना प्रभारी की गोली मारकर हत्या, छापेमारी करने गई थी पुलिस

बिहार अपराध देश
Spread the love

समस्तीपुर। बिहार में गिरती कानून व्यवस्था से अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। ताजा उदाहरण समस्तीपुर जिले का है। जिले के मोहनपुर ओपी थाना प्रभारी नंद किशोर यादव की बेखौफ बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

देर रात वह दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में छापेमारी करने गए थे। इसी दौरान 8 से 10 बदमाशों ने उनपर फायरिंग की थी। गोली उनके सिर में लगी थी। इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

बता दें कि मोहनपुर ओपी थाना क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से भैंस चोरी की घटनाएं हो रही थीं। जांच के दौरान पता चला था कि नालंदा का एक गिरोह इन वारदातों को अंजाम दे रहा है। इस पर कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी नंद किशोर यादव ने कई भैंस बरामद की थीं।

एसपी विनय तिवारी ने बताया कि बीती रात थाना प्रभारी ने छापेमारी कर तीन चोरों को गिरफ्तार कर और कुछ भैंस बरामद कर लौट रहे थे। इसी बीच थाना प्रभारी को सूचना मिली कि कुछ चोर दलसिंहसराय में छुपे हुए हैं। इस पर वह छापेमारी करने के लिए पहुंचे थे।

तभी वहां मौजूद करीब 10 बदमाशों ने अंधेरे में ही फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान गोली सीधे थाना प्रभारी के सिर में लगी। पुलिस कर्मियों ने आनन-फानन उन्हें दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए बेगूसराय रेफर कर दिया।

यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने बताया कि तीन कथित पशु तस्कर हिरासत में हैं। उनके अन्य साथियों को पकड़ने के लिए दलसिंहसराय एसडीपीओ दिनेश पांडे के नेतृत्व में तलाशी अभियान जारी है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेंजे।