Ramgarh में बाल कांवर यात्रा निकली, बच्चों ने भगवान शिव का किया जलाभिषेक

Uncategorized झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

रामगढ़। सोमवारी की पूर्व संध्या पर झारखंड के रामगढ़ जिले में रविवार को बाल कांवर यात्रा निकाली गई। इसका आयोजन मारवाड़ी युवा मंच और मारवाड़ी चेतना शाखा ने किया। गेरुआ वस्त्र पहनकर कांवर लिए भगवान भोलेनाथ का रूप धरे नन्हे भक्तों ने बिजुलिया तालाब से रानी दादी सती मंदिर तक यात्रा निकाली।

बिजुलिया तालाब से जल उठाकर निकले इन नन्हे भक्तों ने भगवान भोलेनाथ के भजन पर ठुमके भी लगाए। इसके बाद यह यात्रा दादी रानी सती मंदिर पहुंची, जहां शिवलिंग पर सभी बच्चों ने जलाभिषेक किया।

कांवर यात्रा में 51 बच्चों ने हिस्सा लिया। यात्रा में शामिल बच्चों में गजब का उत्साह देखने को मिला। सारे बच्चे नंगे पैर कांवर यात्रा में शामिल हुए। चेतना शाखा अध्यक्ष रीना मोदी ने बड़े गर्म जोशी के साथ यात्रा में शामिल बच्चों का स्वागत किया।

इस मौके पर चेतना शाखा सचिव स्नेहा जैन, कार्यक्रम संयोजक प्रीति चौधरी, सुमन चौधरी, शिखा अग्रवाल, मीनू बगरिया के साथ सभी सदस्यों ने सहयोग दिया।

  • खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
  • आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।