
रांची। अंजुमन इस्लामिया रातू प्रखंड के सदर, नायब सदर, सेक्रेट्री, नायब सेक्रेट्री पद का चुनाव रविवार को हुआ। तीन वर्ष के लिए हुए इस चुनाव में रातू क्षेत्र के कन्नौज, बानापिड़ी, जाड़ी, पुरीयो, परहेपाट, हुरहुरी, काठीटांड, रातू, फुटकलटोली, तिलता, सिमलिया, बिजुलिया, भोंड़ा, चापाटोली, तिगरा, बाजपुर, पंडरा, पाली आदि 36 अंजुमन के 848 पदधारियों ने अपने मत का प्रयोग किया। मतदान और मतगणना के लिए भोंड़ा स्थित मदरसा नुरुल उलूम को केन्द्र बनाया गया था।
मतगणना में अताउल्लाह अंसारी सदर निर्वाचित हुए। नायब सदर अंजुम आरिफ, सेक्रेट्री अनीसुल अंसारी, नायब सेक्रेट्री मोख्तार अंसारी व खजांची अजमुल हक चुने गए। इस दौरान नवनिर्वाचित सदर अजीज अंसारी ने समाज के लोगों को भरोसा दिलाया कि रातू प्रखंड क्षेत्र के मुस्लिम बच्चों को बेहतर शिक्षा मुहैया कराने के साथ ही समाज उत्थान के लिए बेहतर कदम उठाए जाएंगे।
नवनिर्वाचित कमेटी के पदधारियों को 18 अगस्त जुम्मा नमाज के बाद दोपहर 3 बजे मदरसा नुरुल उलूम परिसर में शपथ ग्रहण होगा।
अंजुमन के नवनिर्वाचित पदधारियों को जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत, रातू के पूर्व प्रमुख सुरेश मुंडा, कमरुल हक, शमीम बडे़हार, कोकदोरो अंजुमन सदर मजीद अंसारी, ओरमांझी पूर्व उपप्रमुख मुंतजीर अहमद रजा, कांके के पूर्व जिप सदस्य मोजिबुल अंसारी, आजसू के कार्यकारी जिलाध्यक्ष सह पूर्व जीप सदस्य हकीम अंसारी, रांची महानगर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष जमील अख्तर, वरिष्ठ समाजसेवी शकिल अंसारी, झामुमो के वरीय नेता जावेद अख्तर अंसारी, शेख सहाबुद्दीन, मोहम्मद चाँद, सबीबुल रहमान सहित अमन वेलफेयर ग्रुप के पदाधिकारियों ने बधाई दी है।
अंजुमन इस्लामिया के चुनाव को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने में प्रखंड प्रमुख संगीता देवी, उपप्रमुख रेयाजुल अंसारी, शाकिब अंसारी, मोबारक अंसारी, साबिर अंसारी, मास्टर मोबिन, गुलाम रब्बानी, आफताब आलम सहित निर्वाचन कमेटी के दर्जनों लोगों की सक्रिय भूमिका रही।
इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेंजे।