अयोध्याः राम मंदिर के पुजारियों को सरकारी कर्मचारियों वाली मिलेंगी सुविधाएं, पढ़ें

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

उत्तर प्रदेश। बड़ी खबर अयोध्या से आई है, जहां रामलला के पुजारियों के भी अब ठाठ बढ़ने वाले हैं। रामलला के पुजारियों और कर्मचारियों को अब सरकारी स्तर की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। ये हम नहीं खुद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का दावा है।

रामलला के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि भगवान राम लला के परिसर में कार्यरत पुजारी और कर्मचारियों को अब सरकारी स्तर की सुविधा श्रीराम मंदिर ट्रस्ट देगा, जिसमें प्रमुख रूप से पुजारी के रहने-खाने और चिकित्सीय सुविधाओं के साथ-साथ आवासीय भत्ता भी दिया जाएगा।

श्रीराम जन्मभूमि क्षेत्र ट्रस्ट दक्षिण क्षेत्र में संचालित ट्रस्ट की तर्ज पर अब अपने पुजारी और कर्मचारियों को बेहतरीन सुविधा उपलब्ध कराएगा।

बता दें कि, भगवान राम लला का भव्य मंदिर बन रहा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के साथ राम मंदिर के निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। भगवान राम लला जनवरी माह में भव्य मंदिर में विराजमान होंगे।

9 नवंबर 2019 में भगवान राम लला के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया, जब बरसों से भगवान रामलला टाट में बरकरार थे और फैसले के साथ उनके ठाट बढ़ गए। उत्तर प्रदेश सरकार और राम मंदिर ट्रस्ट ने भगवान राम लला के लिए स्थाई मंदिर का निर्माण कराते हुए भव्य मंदिर के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की।

आज मंदिर आकार ले चुका है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 में भगवान को भव्य मंदिर में विराजमान करेंगे। अब राम मंदिर ट्रस्ट रामलला के पुजारियों को भी हाईटेक सुविधाएं सरकारी कर्मचारी की तर्ज पर उपलब्ध कराएगा।

रामलला के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट राम मंदिर से जुड़े हुए पुजारियों और कर्मचारियों को अब सरकारी कर्मचारियों की तर्ज पर सुविधा उपलब्ध कराएगा। रामलाल के पुजारी और कर्मचारियों को चिकित्सीय-आवासीय यात्रा, रहन-सहन और खानपान का खर्च श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट उठाएगा।

रामलला के प्रधान पुजारी ने कहा कि ट्रस्ट की तरफ से कहा गया है कि जिन पुजारियों के पास आवास नहीं है, वो आवास लें, जिसका किराया ट्रस्ट की तरफ से भुगतान किया जाएगा। इसके साथ ही जिन पुजारियों के पास आवास है, उन्हें आवासीय भत्ता दिया जाएगा।

इसके साथ ही राम लाल के पुजारी और कर्मचारियों को सरकारी छुट्टी की तर्ज पर छुट्टियां भी दी जाएंगी। रामलला के प्रधान पुजारी ने कहा कि पुजारियों और कर्मचारियों के चिकित्सीय खर्च को भी श्री राम मंदिर ट्रस्ट वहन करेगा। दक्षिण के मंदिरों की तर्ज पर पुजारी को बेहतरीन सुविधा राम मंदिर ट्रस्ट उपलब्ध कराएगा।