रांची। झारखंड के 4 स्थानों पर एरियल पैसेंजर रोपवे को लगाया जाएगा। इसके लिए राइट्स लिमिटेड के साथ पर्यटन पदाधिकारियों की उपस्थिति में रोपवे व्यवहार्यता अध्ययन के समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया गया।
पर्यटन क्षेत्र में बढ़ोत्तरी और सैलानियों को रोचक अनुभव प्रदान करने के लिए झारखंड में चार स्थानों (जोन्हा, हुंडरू, दशम और कौलेश्वरी) पर एरियल पैसेंजर रोपवे लगाया जाना है। इसे लेकर आज निदेशक पर्यटन एवं राइट्स लिमिटेड के वरीय महाप्रबंधक विजय कुमार और वरीय पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने एरियल पैसेंजर रोपवे निर्माण के व्यवहार्यता अध्ययन को लेकर कंपनी के समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया।
इन चार स्थानों पे रोपवे की तकनीकी और पर्यावरणीय पहलुओं के सटीक मूल्यांकन के लिए इस परियोजना में व्यवहार्यता अध्ययन को सुनिश्चित किया जाएगा। व्यवहार्यता अध्ययन के उपरांत निर्माण कार्य के लिए निर्णय लिया जाएगा। झारखंड दर्शन को आने वाले असंख्य प्रकृति प्रेमियों एवं सैलानियों को यह रोपवे सैर सपाटे का एक सुखद अनुभव प्रदान करेगा। रोपवे निर्माण से झारखंड में पर्यटन का स्तर तीव्र गति से विकास की ओर बढ़ेगा।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।
आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेंजे।