बेंगलुरु से दिल्ली जा रही फ्लाइट में 2 साल की बच्ची की रूक गई सांसें, फिर…

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। बेंगलुरु से दिल्ली जा रही फ्लाइट में 2 साल की बच्ची के लिए एम्स के डॉक्टर देवदूत बनकर सामने आए। फ्लाइट में दो साल के बच्ची की सांसें रुक गईं।

विमान में सवार पांच डॉक्टरों ने बच्ची की जान बचाई। इस घटना की पुष्टि एम्स दिल्ली ने की, जिसने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर बच्ची और अन्य की तस्वीरें साझा कीं। एम्स के डॉक्टरों की वजह से 2 साल की बच्ची की जान बच पाई।

दरअसल, कल यानी रविवार को बेंगलुरु से दिल्ली विस्तारा की फ्लाइट जा रही थी। बेंगलुरु से विस्तारा की यूके-814 फ्लाइट दिल्ली (Vistara Airline flight UK-814) के लिए उड़ी। विमान में एक इमरजेंसी कॉल की घोषणा हुई। 2 साल की एक बच्ची की अचानक हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। इतना ही नहीं उस वक्त बच्ची के हाथ-पैर ठंडे पड़ गए और उसकी नब्ज भी थम गई थी। इमरजेंसी कॉल के बाद फ्लाइट में मौजूद एम्स के डॉक्टर मदद के लिए आगे आए।

विमान में मौजूद डॉक्टर्स ने बच्ची का सीपीआर शुरू किया। उनके पास संसाधन भी मौजूद थे, उन्होंने फ्लाइट में ही IV कैनुला दिया। हजारों फीट की ऊंचाई पर करीब 45 मिनट तक डॉक्टरों ने बच्ची का इलाज किया। 45 मिनट तक इलाज होने के बाद विमान को नागपुर भेजा गया। वहां बच्ची को चाइल्ड स्पेशलिस्ट को सौंपा गया। बताया जा रहा है कि अब बच्ची की हालत खतरे से बाहर है।

इस घटना की पुष्टि एम्स दिल्ली ने की, जिसने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर बच्ची और अन्य की तस्वीरें साझा कीं। एम्स ने लिखा, आज शाम आईएसवीआईआर से बेंगलुरु से दिल्ली की उड़ान भरते समय विस्तारा एयरलाइन की उड़ान यूके-814 में एक संकट कॉल की घोषणा की गई।

यह एक 2 साल की बच्ची का इंट्राकार्डियक मरम्मत के लिए ऑपरेशन किया गया था, वह बेहोश थी और सियानोसिस से ग्रस्त थी। तुरंत बच्ची की जांच की गई। उसकी नाड़ी गायब थी, हाथ-पैर ठंडे थे, बच्ची सांस नहीं ले रही थी और उसके होंठ और उंगलियां पीले हो गए थे।

दिल्ली एक्स के यह पांच डॉक्टर डॉ नवदीप कौर- एसआर एनेस्थीसिया, डॉ. दमनदीप सिंह- एसआर कार्डियक रेडियोलॉजी, डॉ. ऋषभ जैन- पूर्व एसआर एम्स रेडियोलॉजी, डॉ. ओइशिका- एसआर ओबीजी, डॉ. अविचला टैक्सक- एसआर कार्डियक रेडियोलॉजी ने देवदूत बनकर बच्ची की जान बचाई।

• खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूॉज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

• आपका अपना न्यूकज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टारग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्यआ सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमेंdainikbharat24@gmail.com पर भेजें।