मेरी माटी, मेरा देश के तहत लगाए गए 75 पौधे

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड अंतर्गत लमारी कला पंचायत के हरिगावां गांव स्थित बड़की कोइया बांध पर ‘मेरी माटी, मेरा देश’ के तहत 75 पौधे लगाये गये। उक्त सभी पौधे लमारी कला की मुखिया शशि कुमारी ने लगाये। वहीं तिरंगा भी फहराया गया।

इस अवसर पर मुखिया शशि कुमारी ने कहा कि वातावरण को शुद्ध बनाने के लिए पौधों का लगाना जरूरी है, जिससे ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं हो। उन्होंने कहा देश में अंग्रेजों की हुक्कूमत चलती थी। इससे मुक्ति दिलाने और देश को स्वतंत्र कराने में कई वीर महापुरुषों ने अपनी जान की कुर्बानी दी। राष्ट्रीय ध्वज रक्त से सिंचित कर विकसित किया गया है।

मौके पर मुखिया प्रतिनिधि रिंकू सिंह, पंचायत सचिव सुदर्शन राम, रोजगार सेवक ब्रजेश गुप्ता, पंचायत समिति सदस्य कमला देवी, उप मुखिया निर्मला देवी, वार्ड सदस्य अमोला देवी, संगीता देवी, मुनिया देवी सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। प्रखंड की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेंजे।