गोस्सनर कॉलेज के मास कॉम विभाग का चौथा वीडियो मैगजीन रिलीज

झारखंड
Spread the love

रांची। गोस्सनर कॉलेज के मास कम्युनिकेशन एवं वीडियो प्रोडक्शन विभाग के चौथे वीडियो मैगजीन को महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो इलानी पूर्ति और बर्सर प्रो आशा रानी केरकेट्टा ने रिलीज किया।

वीडियो मैगजीन में मास कॉम विभाग के प्रत्येक छह माह के सेमिनार, वेबीनार, कार्यशाला, फिल्म स्क्रीनिंग, एक दिवसीय भ्रमण, शैक्षणिक भ्रमण, प्रैक्टिकल, उपलब्धियां सहित विभिन्न गतिविधियों को शामिल किया जाता है।

वीडियो मैगजीन प्रो महिमा गोल्डेन बिलुंग की देखरेख में बनाया गया। कैमरामैन और एडिटर के रूप में शुभाशीष एवं रितेश, एंकर के रूप में शहवार और दिव्या, स्क्रिप्ट राइटर के रूप में प्रकाश और रिया ने काम किया है। सेम 4 के शुभाशीष द्वारा वीडियो मैगज़ीन की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर प्राचार्य इलानी पूर्ति ने कहा कि वीडियो मैगजीन एक उपलब्धि है। इसी तरह नई-नई क्रिएटिविटी द्वारा काम करते हुए सीखते जाना है। विभाग निरंतर आगे बढ़ रहा है। आगे बढ़ना है।

प्रो आशा रानी केरकेट्टा ने कहा कि सभी के कठिन मेहनत के कारण ही यह बन पाया है। इस वीडियो मैगजीन के द्वारा ना सिर्फ मास कॉम, बल्कि महाविद्यालय की जानकारी लोगों तक पहुंचेगी। मंजिल तक पहुंचने के लिए इसी तरह का प्रयास करना होगा।

प्रो महिमा गोल्डेन बिलुंग ने कहा कि वीडियो मैगजीन के जरिए विद्यार्थियों को प्लेटफार्म दिया जाता है कि वे अपने स्किल को आगे ला सके। स्क्रिप्ट, कैमरा, एडिटिंग, एंकरिंग, ग्राफिक्स, लाइट्स, म्यूजिक आदि सभी तरह के कार्य विद्यार्थी ही करते है। फील्ड में जाने से पहले उन्हें इतना प्रशिक्षित किया जाता है कि किसी भी मीडिया संस्थान में उन्हें जॉब मिल सके।

मौके पर फैकल्टी मेंबर मीना सिन्हा, संतोष कुमार, अनुज कुमार सहित सेम 4 के शुभाशीष, रितेश, निखिल, रितिक आदि मौजूद थे। इसे गोस्सनर कॉलेज के मास कॉम विभाग के यूट्यूब चैनल में देखा जा सकता है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं।

आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।