मृतक कर्मचारी के आश्रित को स्‍थायी नौकरी देगी उषा मार्टिन

झारखंड
Spread the love

रांची। उषा मार्टिन लि‍मिटेड के कर्मचारी शत्रुघ्न महतो के साथ ड्यूटी के दौरान 3 जुलाई को असामयिक दुर्घटना हो गयी। दुर्घटना के तत्काल बाद प्रबंधन ने चिकित्सीय सुविधा प्रदान की। चिकित्सा के दौरान मेडिका अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गयी। इसके बाद मृतक के आश्रितों के हित में यूनियन के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद रामटहल चौधरी की अध्यक्षता में यूनियन की आपात बैठक कर मृत कर्मचारी के आश्रितों के हित लाभ के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर मांगपत्र देने का निर्णय लिया गया।

यूनियन के अध्यक्ष रामटहल चौधरी, महामंत्री दशरथ महतो ने 4 जुलाई को प्रबंधक उषा मार्टिन को मांग पत्र देकर तत्काल मृतक के आश्रितों के लिए यूनियन के साथ वार्ता करने का आग्रह किया। यूनियन के आग्रह पर प्रबंधन द्वारा तत्काल वार्ता के लिए सहमति प्रदान की गई।

प्रबंधन की ओर से कार्मिक विभाग के महाप्रबंधक एनएन झा एवं प्रबंधक थॉमस वर्गीस ने भाग लिया। यूनियन की ओर से अध्यक्ष रामटहल चैधरी, महामंत्री दशरथ महतो, उपाध्यक्ष सहज नाथ महतो, कोषध्यक्ष बिगना महतो, उषा बेल्ट्रान वर्कर्स यूनियन के महामंत्री बादल भुत कुमार ने थे।

यूनियन द्वारा सौंपे मांगपत्र पर सहमति की घोषणा प्रबंधन की ओर से कार्मिक पदाधिकारी ने की। उपरोक्त घोषित हित लाभ को लिखित रूप में मृतक की आश्रिता पत्नी को दिया गया। उपरोक्त बैठक में मृतक की पत्नी के रिश्तेदार ने भी भाग लिया।

घोषित हित लाभ निम्नांकित हैं

1 मृतक की आश्रिता को योग्यतानुसार कम्पनी में स्थायी नौकरी दी जाएगी।

2 आश्रिता को जब तक नियोजित नहीं किया जाता है, तब तक मृतक द्वारा किये जाने वाले वैध मासिक मजदूरी का पचास प्रतिशत मजदूरी प्रत्येक माह मृतक की पत्नी को दिया जाएगा।

3 मृतक के दो आश्रित बच्चों की शिक्षा के लिए प्रति माह पांच-पांच हजार रुपये दिए जाएंगे।

4. मृतक की पत्नी को उनके बच्चों सहित पांच लाख रुपये का मेडिक्लेम दिए जाएंगे।

5. एक्सिडेंटल कंपनसेसन के लिए बीस लाख रुपये दिए जाएंगे।

6. इसके अलावे कानून सम्मत हित लाभ जो होंगे, दिए जाएंगे।