Horoscope

today’s horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • today’s horoscope : 7 जुलाई, 2023

मेष

दिन मनोनुकूल होगा। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वाभिमान में वृद्धि होगी। अनाज तिलहन में निवेशादि लाभप्रद रहेंगे। बिना सोचे-समझे कोई कार्य नहीं करें। फिजूल का समय बर्बाद करने से बचें। व्यस्त रहेंगे। थकान से बचने के लिए समय निकालें। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष

दिन बेहद महत्वपूर्ण है। कई जरूरी डील और नये रिश्ते जुड़ने वाले है। अचानक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं, जिससे अर्थव्यवस्था बिगड़ सकती है। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे। निजी जीवन में चल रहे तनाव समाप्त होंगे। यात्रा शुभ रहेगी। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मिथुन

दिन सम्मान बढ़ाने वाला रहेगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। कई दिनों से जो बात कहना चाह रहे थे, कहने का अवसर मिल सकता है। रुके कार्यों में राजनितिक संबंध का लाभ मिलेगा। नए दोस्त बनेंगे। अर्थव्यवस्था में सुधार के योग है। निर्णय समय पर लेना सीखें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

कर्क

दिन बेहतर रहेगा। व्यवहार कुशलता और समझदारी से लोग खुश होंगे। आर्थिक लाभ होगा। आप जो भी करें, पहले किसी अनुभवी से राय लें। फिर किसी कार्य की शुरुआत करें। खोई हुई वस्तु मिल सकती है। उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।

सिंह

दिन सामान्य रहेगा। कार्य के कारण जीवन थोड़ा व्यस्त रहेगा। कार्यस्थल पर अनुकूल माहौल मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग कर पाएंगे व मिलेगा। कोई धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। किसी शिव मंदिर जाकर दूध से अभिषेक करें। आर्थिक लाभ व मानसिक शांति मिलेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या

दिन पक्ष में रहेगा। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। वाहन खरीदने का मन बनेगा। मांगलिक कार्य की रूपरेखा बनेगी। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। धर्म में रुचि बढ़ेगी। नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

तुला

दिन मंगलमय होगा। नई योजना सफल होगी। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए परिजनों से आर्थिक सहायता लेनी होगी। वाहन, मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पुराने निवेश से लाभ होगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृश्चिक

दिन उत्तम रहेगा। दोस्तों से अनबन समाप्त होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। अचानक धन लाभ होगा। कोर्ट-कचहरी आदि में धन लगेगा। बाहरी सहयोग मिलेगा। पड़ोसियों से संबंध सुधरेंगे। धार्मिक रूचि उत्पन्न होगी। स्वास्थ्य लाभ निश्चित है।

धनु

दिन बढ़िया रहेगा। राजनीति में अपना हुनर आजमा सकते हैं। सफलता के योग हैं। वैवाहिक रिश्तों के लिए की गई यात्रा सफल रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। अपनों द्वारा सहयोग कम हो सकता है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। किसी धार्मिक स्‍थान में जा सकते हैं।

मकर

दिन सामान्य रहेगा। सभी को साथ में लेकर चलें। वाहन पर खर्च होगा। व्यवसायिक नई योजना से लाभ होगा। पार्टी का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करने में सफल होंगे। शारीरिक थकान संभव है। विवाद से बचें। सेहत का ख्‍याल रखें।

कुंभ

दिन मनोनुकूल रहेगा। शुभ समाचार मिल सकता है। शारीरिक कष्ट दूर होंगे। दूसरों से अपेक्षा नहीं करें। नए लोगों से संपर्क होगा। आर्थिक लाभ के अवसर आयेंगे। विदेश जाने में आ रही रुकावट दूर होगी। मित्रों से संपर्क मजबूत होगा। नशा से दूर रहें।

मीन

दिन बेहतर रहेगा। जो करना चाहते हैं, उसके पहले रणनीति तैयार करें। सूझबूझ से रुके काम पूरे करा लेंगे। क्रोधित हो सकते है, संयत रहें। पराक्रम में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख बढ़ेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। किसी बात को लेकर मानसिक परेशानी रहेगी।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्मत कर्म से बनताबिगड़ता है।)