भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से दिल्ली में मिले रांची सांसद संजय सेठ, जानें किन मुद्दों पर हुई बात

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। शनिवार को नई दिल्ली में रांची के सांसद संजय सेठ ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान सांसद ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को सांस्कृतिक महोत्सव की गतिविधियों से अवगत कराया।

उन्होंने बताया कि इस महोत्सव में लोकसभा क्षेत्र के ऐसे कलाकारों को मंच प्रदान किया गया, जो गुमनाम थे। ऐसे कलाकार भी बड़ी संख्या में शामिल हुए, जो अभी कला के क्षेत्र में संघर्ष कर रहे हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सांसद के इस आयोजन की सराहना की। वहीं सांसद ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को रांची लोकसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों के संबंध में भी अवगत कराया। विशेष संपर्क अभियान के तहत रांची लोकसभा क्षेत्र में हुए कार्यक्रमों की जानकारी उन्हें दी।

उनसे मुलाकात के बाद सांसद ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रांची लोकसभा क्षेत्र समेत झारखंड की राजनीतिक गतिविधियों की जानकारी ली है।