कर्बला के शहीदों की स्मृति में गरीबों को कराया भोजन

झारखंड
Spread the love

रांची/रामगढ़। सामाजिक संस्था डिवाइन ओंकार मिशन के सौजन्य से रामगढ़ में कर्बला के शहीदों की स्मृति में गरीब, मजदूर, यतीम और बेसहारा बच्चों को भोजन कराया गया। सैयद शाहरुख हसन रिजवी के सहयोग से अंजुमन जफरिया, रांची के बैनर तले खाना खिलाया गया।

इस मौके पर मस्जिद जाफरिया रांची के इमाम व खतीब हजरत मौलाना सैयद तहजीब उल हसन रिजवी ने इस नेक कार्य की सराहना की। उन्‍होंने कहा कि सही मायने में यही पैगाम हुसैनीयत है। पूरी दुनिया यह नारा दे रही है कि कोई भूखा नहीं रहे। यह नारा सबसे पहले हजरत अली ने दी। हम सब मुसलमान मिलकर हजरत अली के नारे को जन-जन तक पहुंचा कर इंसानियत के अलंबरदार बन जाएं।

ओंकार मिशन के सचिव राजेश कुमार ने शाहरुख रिजवी के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इनका जुड़ना हमारे मिशन की मजबूती है। ज्ञात हो कि शाहरुख रिजवी एक समाजसेवी हैं और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर इनकी सहभागिता रहती है। ये कुरान पाक के उस बयान पर अमल करते हैं कि‍ एक हाथ से किसी की मदद की जाए तो दूसरे हाथ को पता न चले।

शारूख रिजवी कि इस तरह के नेक कार्य और भी हैं। जिसे वो बताना नहीं चाहते। शारूख रिजवी के पिता रेलवे में कार्यरत थे। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद श्री रिजवी रांची में ही बिजनेस कर रहें।