पोटका विधायक संजीब सरदार का सोशल मीडिया पर बनाया फेक अकाउंट, लोगों को किया सतर्क

झारखंड
Spread the love

पूर्वी सिंहभूम। झारखंड के पोटका विधायक संजीब सरदार का सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट बनाया गया है। इसे लेकर विधायक ने लोगों को सतर्क किया है।

विधायक ने ट्वीट कर लिखा है कि किसी ने फेक अकाउंट का निर्माण किया है। जल्द इसकी शिकायत करुंगा। आप सभी से अनुरोध है कि‍ अधिक से अधिक लोगों तक यह संदेश पहुंचाने में मेरी मदद करें।

जानकारी हो कि सोशल मीडिया पर एक गिरोट द्वारा फर्जी अकाउंट बनाया जाता है। इसके बाद परिचितों को विभिन्‍न तरह के मैसेज भेजकर ठगी की जाती है। खासकर पैसों की मांग की जाती है।

जानकारी नहीं रहने पर लोग ठगों के झांसे में भी आ जाते हैं। ठगों की मदद भी कर देते हैं। बाद में उन्‍हें सच्‍चाई की जानकारी मिलती है। इसके बाद लोगों को पछतावा होता है।

ये है फेक अकाउंट