रांची हिंसा मामले में आठ आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, जानें आगे…

झारखंड
Spread the love

रांची। राजधानी रांची में 10 जून 2022 को हुई हिंसा के मामले में आठ आरोपियों पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। पिछले दिनों रांची पुलिस ने इस केस के 40 आरोपियों को वारंट जारी करने का अनुरोध किया था। इसे स्वीकार करते हुए रांची चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के कोर्ट ने आठ आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।

पुलिस ने जिन आरोपियों का वारंट मांगा है, उनके खिलाफ केस सत्य पाया गया है। कोर्ट ने जिन आरोपियों को वारंट जारी किया है, उनमें मो. नकीब, मो. माजिद आलम, मो. मुन्ना गद्दी, मो. सद्दाम गद्दी, मो. जमाल गद्दी, मो. खालिद उमर, मो. शदाब आलम और मो. अजीम उर्फ अजीमूशान शामिल हैं। सभी हिंदपीढ़ी और डोरंडा इलाके के रहने वाले हैं।