रांची में खुला मदीरा लाउंज एंड बार, मिल रही 20 फीसदी तक छूट

बिज़नेस झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के हरमू, अरगोड़ा में रविवार को मदीरा लाउंज एंड बार खुला। इसका उद्घाटन संचालक अभिषेक आनंद और व्यवसाई राहुल राज ने किया। मुख्य अतिथि सांसद संजय सेठ ने कहा कि रांची में लोगों के खाने-पीने के लिए यह उपयुक्त स्थान साबित होगा।

संचालक अभिषेक आनंद ने बताया कि मदिरा लाउंज एंड बार रांची का एकमात्र ऐसा ब्रांड है, जिसकी शाखा विदेशो में है। इस बार में 15 जुलाई तक सारे ग्राहकों को 20 प्रतिशत तक सभी सर्विसेज पर छूट दी जाएगी। सभी तरह के ग्राहकों का ख्याल रखने हुए इसे बनाया गया है।

संचालक ने कहा कि यहां पर वेस्टर्न कल्चर्स की सारी डिसेज के साथ विभिन्न वेराइटीज की ड्रिंक्स उपलब्ध है। यहां भव्य पार्किंग के साथ ही अन्य सभी तरह की सुविधाए ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। कार्यक्रम में गायक एनी सिंह की टीम द्वारा लाइव परफॉरमेंस दिया गया, जिसका शहरवासियों ने लुत्फ़ उठाया।