सीयूजे में कारगिल विजय दिवस का आयोजन

झारखंड
Spread the love

रांची। सीयूजे के प्रशासनिक भवन में एनएसएस ने कारगिल विजय दिवस का आयोजन 26 जुलाई को किया। व्यवस्थापक डॉ सुभाष कुमार बैठा थे। इस अवसर पर संरक्षक सह कुलपति प्रो क्षिति भूषण दास और मुख्य अतिथि इंडियन आर्मी के कर्नल जेके सिंह थे।

कर्नल ने अपने संबोधन में 1999 में पाकिस्तान से हुए कारगिल युद्ध के बारे में जानकारी दी। बताया कि आज के दौर में किसी भी क्षेत्र में विकसित होने के लिए युवा का योगदान महत्‍वपूर्ण है। युवा आज हर क्षेत्र में सबसे आगे है। हम युवा की क्षमता को नजरअंदाज़ कर विश्वगुरु के सपने को साकार नहीं कर सकते। अंत में सभी को शपथ दिलाते हुए कहा कि‍ जब कभी भी देश की सेवा करने का अवसर मिले तो उसे पूरा जरूर करें।

अतिथि रानी रानी चाईल्‍ड हॉस्पिटल के आईसीयू इंचार्ज डॉ अनिल कुमार ने जीवन को तनावमुक्त एवं शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग और ध्यान कितना की महत्‍ता की जानकारी दी l

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी भाषण एवं कविता सुनाकर अपनी भागीदारी की। कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ ऋषिकेश महतो ने स्वागत किया। डॉ प्रवीण कुमार शर्मा ने धन्यवाद किया। इस अवसर पर डॉ प्रज्ञा शुक्ला, डॉ. रामकिशोर सिंह एवं अन्य लोग मौजूद थे।