Jharkhand : कहीं जाने से पहले जान लें मौसम का मिजाज, आज इन जिलों में बहुत भारी बारिश संभव

मौसम झारखंड
Spread the love

रांची (Jharkhand)। रविवार छुट्टी का दिन। आम तौर पर इस दिन लोग सैर सपाटे के लिए घर से दूसरी जगह जाते हैं। अगर आपने भी इस तरह की योजना बनाई हो तो जाने से पहले मौसम का मिजाज जरूर जान लें।

झारखंड के कई जिलों में आज यानी 16 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। कुछ जिलों में भारी बारिश होने की उम्‍मीद है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने दी है।

केंद्र के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्‍य में लगभग सभी जगहों पर गर्जन के साथ हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश हुई। कहीं-कहीं भारी बारिश भी हुई। सबसे अधिक बारिश 92 मिली मीटर जगरनाथपुर केवीके में दर्ज किया गया।

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य के दक्षिण-पश्चिम भागों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसका प्रभाव गुमला, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम जिले में देखने को मिलेगा।

इसी तरह दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की उम्‍मीद है। इसका प्रभाव खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, रांची जिले में देखने को मिलेगा।