Jharkhand: गिरिडीह में महिला को पेड़ से बांधकर अर्धनग्न कर पीटा, फिर…

झारखंड अपराध
Spread the love

गिरिडीह। शर्मनाक खबर झारखंड के गिरिडीह जिले के सरिया गांव से आई है, जहां बुधवार की रात एक महिला को अर्धनग्न कर और पेड़ से बांधकर दो महिलाओं और दो युवकों ने उसकी जमकर पिटाई की। सरिया थाना पुलिस को घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह मिली।

एसडीपीओ नौशाद आलम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल, कुछ कहना उचित नहीं होगा। थाना प्रभारी संतोष मौर्या ने बताया कि मामले में आरोपी दो युवकों समेत चार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

हिरासत में लिए गए युवकों के नाम श्रवण और विकास हैं। फिलहाल ये स्पष्ट नहीं है कि महिला को अर्धनग्न कर उसे पीटा क्यों गया और रात भर उसे पेड़ से बांध कर क्यों छोड़ दिया गया।