Jharkhand Gas Rate : आज से गैस सिलेंडर की नई कीमत, जानें झारखंड के दाम

झारखंड
Spread the love

Jharkhand Gas Rate : रांची। पेट्रोलियम कंपनि‍यां आम तौर पर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव करती है। 1 जुलाई ’23 से भी रांची सहित अन्‍य जगहों पर सिलेंडर की नई कीमत प्रभावी हो गई है।

जानकारी के मुतबिक 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत झारखंड की राजधानी रांची में 1 अप्रैल ’23 नवंबर से 2182.50 रुपये हो गई थी। यह 1 जुलाई ’23 को 1944 रुपये हो गई।

14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बादलाव नहीं हुआ है। इसकी कीमत यथावत है। रांची के ग्राहकों को मार्च, 2023 में घरेलू सिलेंडर के लिए 1160.50 रुपये चुकाने पड़ रहे थे। अप्रैल में भी यही कीमत थी। जुलाई ’23 में  भी कीमत 1160.50 रुपये ही है।

पेट्रोलियम कंपनी के अनुसार 10 किलोग्राम वाली गैस सिलेंडर की कीमत जुलाई में 833.50 रुपये है।