परीक्षा उत्तीर्ण कर चार्टर्ड एकाउंटेंट्स बनने वाले विद्यार्थी सम्मानित

झारखंड
Spread the love

रांची। दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की रांची शाखा ने मई, 2023 परीक्षा में उत्तीर्ण कर चार्टर्ड एकाउंटेंट्स बनने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

समारोह की मुख्य अतिथि और इंस्टीट्यूट की रीजनल काउंसिल सदस्य मनीषा बियानी ने कहा कि‍ यह झारखंड और रांची के लिए गर्व की बात है। विश्व के एक मुश्किल कोर्स में रांची से इस बार भी काफी संख्या में विद्यार्थियों ने सीए फाइनल की परीक्षा उत्तीर्ण कर रांची शहर का नाम रौशन किया है।

इंस्टीट्यूट की रांची शाखा अध्यक्ष पंकज मक्कड़ ने कहा कि दिनों दिन रांची शहर पूर्वोत्तर भारत में सीए की पढ़ाई के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में सामने आ रहा है। आज रांची में पूरे झारखंड और बिहार के विद्यार्थी सीए की तैयारी के लिए आते हैं। रांची में सीए के विद्यार्थियों की सुविधा के लिए सॉफ्ट स्किल और आईटी जैसी अनिवार्य ट्रेनिंग भी कराया जाता है।

मक्‍कड़ ने कहा कि सीए के विद्याथियों के लिए इंस्टीट्यूट की रांची शाखा भवन में रीडिंग रूम की भी सुविधा उपलब्ध है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समय-समय पर विभिन्न विषयों में सेमिनार, कांफ्रेंस, क्विज, डिबेट, इंडोर और आउटडोर खेलों का आयोजन कराया जाता है। 

इस सम्मान समारोह में रांची शाखा की उपाध्यक्ष श्रद्धा बगला, सचिव निशांत मोदी और कार्यकारिणी सदस्य उमेश कुमार, अंकित राजगढ़िया उपस्थित होकर सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया। समारोह में मई, 2023 की परीक्षा पास कर सीए बने 33 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।