रांची। पेट्रोलियम कंपनियां आम तौर पर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर की कीमत (Gas Cylinder Rate) में बदलाव करती है। हालांकि इस बार बीच में भी बदलाव कर दी है। 4 जुलाई ’23 को सिलेंडर की कीमत बढ़ा दी। नई कीमत तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।
जानकारी के मुतबिक पेट्रोलियम कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी की है। झारखंड की राजधानी रांची में 1 जुलाई ’23 को कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 1944 रुपये थे। इसके दाम 7 रुपये बढ़ाये गये हैं।
फिलहाल 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बादलाव नहीं हुआ है। इसकी कीमत यथावत है। इससे आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ा है। रांची के ग्राहकों को जुलाई ’23 में भी सिलेंडर के लिए 1160.50 रुपये ही चुकाने होंगे।
पेट्रोलियम कंपनी के अनुसार 10 किलोग्राम वाली गैस सिलेंडर की कीमत जुलाई में 833.50 रुपये है। इसमें भी किसी तरह का कोई बदलाव अभी नहीं किया गया है।