लोहरदगा मुख्यालय में मनाया गया सीआरपीएफ का स्‍थापना दिवस

झारखंड
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। 158 बटालियन, सीआरपीएफ लोहरदगा मुख्यालय में 27 जुलाई, 2023 को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल का 85वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर 158 बटालियन के कमांडेंट राहुल कुमार ने क्वार्टर गार्ड पर तैनात स्पेशल गार्ड से सलामी ली गई। इसके बाद सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कमांडेंट ने बताया कि इस बल की स्थापना 27 जुलाई, 1939 को नीमच में क्राउन रिप्रेजेंटेटिव पुलिस के नाम से हुई थी। इसे स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद केन्द्रीय रिजर्व पुलिस के रूप में परिवर्तित कर दिया गया। बल के गौरवशाली इतिहास व उपलब्धियों के बारे में भी अवगत कराया। सभी से अच्छा कार्य करते हुए बल की गरिमा को बनाए रखने का आग्रह किया। इस क्रम में पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए बटालियन मुख्यालय में पौधरोपण किया गया।

शाम में जवानों के बीच बॉलीबॉल प्रतियोगिता हुई। विजयी टीम के जवानों को उपहार स्वरूप पारितोषित प्रदान किये गए। रात के समय बटालियन के सभी मैसों में संयुक्त रूप से बड़े खाने का भी आयोजन किया गया। इसमें बटालियन के सभी अधिकारी/अधीनस्थ अधिकारी व जवान एक साथ सम्मिलित हुए।