नामकुम प्रखंड के 110 शिक्षकों की वार्षिक वेतन वृद्धि और सेवा सत्यापन हुआ

झारखंड
Spread the love

रांची। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की मांग और रांची जिला शिक्षा अधीक्षक के आदेश पर 7 जुलाई को संकुल संसाधन केंद्र नामकुम में कैंप आयोजित किया गया। इसमें नामकुम प्रखंड के प्राथमिक और मध्य विद्यालय के 110 शिक्षकों की वार्षिक वेतन वृद्धि और सेवा सत्यापन का कार्य किया गया।

विभाग द्वारा शिक्षकों को प्रतिवर्ष जनवरी या जुलाई में बाधा रहित सेवा काल के लिए एक इंक्रिमेंट प्रदान कि‍या जाता है। इसे सेवा पुस्तिका में दर्ज की जानी होती हैं।

नामकुम प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी द्वारा प्रखंड के सभी शिक्षकों का वार्षिक वेतन वृद्धि व सेवा सत्यापन का कार्य किया गया। इस कार्य को पूर्ण करने में प्रखंड के सभी शिक्षकों की प्रमुख भूमिका रही।