महिला और पुरुषों ने शराब नहीं बनाने की शपथ ली, उपकरण किए नष्‍ट

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोसांग गांव में पर्यावरण दिवस पर सोमवार को शराब बंदी को लेकर अभियान चलाया गया। इस गांव के रविदास टोला की लगभग डेढ़ दर्जन महिला और पुरुषों ने शराब नहीं बनाने और शराब नहीं पीने की शपथ ली। शराब बनाने वाले सभी उपकरणों को पुलिस, जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों के सामने नष्ट कर दिया। अभियान में थाना प्रभारी योगेन्द्र कुमार, एसआई स्वामी रंजन ओझा, मुखिया अनिता देवी, उप मुखिया अतीस कुमार सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण भी उपस्थित थे।

मुखिया अनिता देवी ने गोसांग गांव के रविदास टोला के लोगों को जागरूक करने का काम किया था। सभी महिलाएं अपने घरों से शराब बनाने के उपकरण को लाकर पुलिस के सामने नष्ट कि‍या। इसमें नैना देवी, शांति देवी, ममता देवी, अनिता देवी, दुर्गा देवी, चिंता देवी, कुसुम देवी, सुशीला देवी, मीना देवी, संगीता देवी, लक्ष्मी देवी, सरिता देवी, मीना देवी, नैनवास देवी सहित अन्‍य शामिल हैं।

इस अवसर पर थाना प्रभारी योगेन्द्र कुमार ने कहा कि गांव के सभी लोग जागरूक हो जाएं और शराब पीना, बनाना व बेचना स्वंय बन्द कर दें तो कई घर-परिवार बर्बाद होने से बच सकते हैं। अपराध पर भी अंकुश लग सकता है। इस काम के लिए लोग आगे आएं। पूरा क्षेत्र खुशहाल हो जाएगा।

मौके पर सुरेश सिंह, नंद किशोर राम, गोरख सिंह, शम्भू प्रसाद सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।