मुख्‍यमंत्री से मिली मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड की विजेता, देखें वीडियो

झारखंड
Spread the love

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड की विजेता डॉ अपराजिता सिन्हा ने 17 जून को रांची स्थित सीएम आवास में मुलाकात की। इस दौरान उनके माता-पिता भी साथ थे। ये औपचारिक मुलाकात थी।

डॉ अपराजिता ने इस प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता के अनुभवों को मुख्यमंत्री के साथ साझा किया। मुख्यमंत्री ने  मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड का खिताब हासिल करने के लिए उन्हें बधाई दी और सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने डॉ अपराजिता से कहा कि इस प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता का खिताब जीतकर आपने पूरी दुनिया में झारखंड और देश का नाम रोशन किया है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेंजे।