लव जिहाद और यौन शोषण मामले में पीड़ित मॉडल का इस कोर्ट में बयान दर्ज

झारखंड अपराध
Spread the love

रांची। गुरुवार को लव जिहाद और यौन शोषण मामले में जुडिशियल मजिस्ट्रेट सृष्टि घई की अदालत में पीड़ित मॉडल मानवी राज ने सीआरपीसी की धारा 164 के तहत अपना बयान दर्ज कराया। बुधवार को रांची पहुंचने पर उनका मेडिकल और कोरोना टेस्ट किया गया था।

कोर्ट में मॉडल का बयान दर्ज कराने को लेकर मामले के अनुसंधानकर्ता विवेक कुमार उनके साथ कोर्ट पहुंचे थे। साथ में महिला पुलिसकर्मी भी उनके साथ थी।

बता दें कि मॉडल ने रांची के तनवीर अख्तर पर यौन शोषण करने और जबरन धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। तनवीर अख्तर रांची में यश मॉडलिंग एजेंसी चलाता था। युवती यहां मॉडिलंग करने आयी थी।

इसी दौरान उसका संपर्क तनवीर से बढ़ा था। युवती ने मुंबई के वर्सोवा में मामला दर्ज कराया था, जिसे बाद में रांची के गोंदा थाना को भेज दिया गया। इसके बाद मामले की जांच रांची की गोंदा पुलिस कर रही है।