राजीव रंजन प्रसाद ने संभाला आयोग के अध्यक्ष का पद, कहा- गौ हत्या निषेध कानून का सख्ती से होगा पालन

झारखंड
Spread the love

  • उपाध्यक्ष राजू गिरि ने प्रभार संभाला

रांची। पशुपालन निदेशालय स्थित सभागार में झारखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद एवं उपाध्यक्ष राजू गिरि‍ ने प्रभार ग्रहण किया।। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और गौ माता की पूजन एवं शंखध्वनि के साथ हुआ। आयोग के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से गौ पूजन की।

प्रभार ग्रहण कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह राज्य समन्वय समिति के सदस्य राजेश ठाकुर झारखंड आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान उपस्थित रहे l

पदभार ग्रहण के बाद राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि गौ माता की सेवा के लिए नियमावली के तहत आयोग से हर संभव मदद का प्रयास होगा। गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आयोग से हर संभव मदद कराने के लिए हर समय उपलब्ध रहूंगा। गौ हत्या निषेध कानून का पूरे राज्य में सख्ती के साथ पालन हो, सरकार के साथ समन्वय बिठा कर यह सुनिश्चित करना प्राथमिकता रहेगी। राज्य की सभी गौशालाओं का भ्रमण करूंगा। आयोग से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी गौशालाओं के पदधारियों के साथ साझा करूंगा, जिससे गौशालाओं को लाभ मिले। गायों को उपयुक्त मात्रा में भोजन मिले।

आयोग के उपाध्यक्ष राजू गिरी ने ने कहा कि गौशालाओं की गोचर भूमि की रक्षा करना बड़ा दायित्व रहेगा। जिन गौशालाओं का रजिस्ट्रेशन हुआ है, उन सभी को नियम के साथ आयोग से मिलने वाली सब सुविधा समय पर दी जाएगी।

आयोग की निबंधक डॉ अपर्णा पांडे ने जानकारी दी। जीव जंतु कल्याण बोर्ड द्वारा पशु क्रूरता निवारण विषय पर एक कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। डॉ मुकेश मिश्रा ने इस संबंध में व्याख्यान भी दिया।

प्रदेश महासचिव अमूल्य नीरज खलखो, अजय सिंह, संजय पांडे, प्रदेश सचिव कमल ठाकुर, अमरेंद्र सिंह, आलोक तिवारी, सूर्यकांत शुक्ला, सोशल मीडिया के राज्य संयोजक गजेंद्र सिंह, बाल संरक्षण आयोग के सदस्य उज्‍ज्‍वल प्रकाश तिवारी, विनोद सिंह, हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शैलेंद्र यादव, कोडरमा जिला अध्यक्ष भागीरथ पासवान, रांची अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो, वारिश कुरैशी, पप्पू अजहर, दीपक ओझा, सोनल शांति तिवारी, विशाल सिंह, गौतम उपाध्याय, नीरज सिंह, राजन वर्मा, राजन सिंह राजा, अजय शर्मा, साजन सिंह, अजय सिंह, रियाज अहमद, प्रदीप साहु, कृष्णा प्रसाद, राजीव चौधरी, श्याम किशोर यादव, अर्जुन गुप्ता, महावीर मंडल के पूर्व अध्यक्ष जय सिंह यादव, महानगर दुर्गा पूजा समिति के संयोजक डॉ अजीत सहाय, संजय सिन्हा, प्रदीप राय, अमर नाथ साहु, राहुल सिंह सहित अन्‍य ने नवनियुक्त अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को शुभकामनाएं दी।